फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फाल्ट से ठप रही पांच घंटे बिजली, 50 हजार लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। कस्बे की रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण भीषण गर्मी में करीब 50 हजार लोग परेशान रहे। थरियांव उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट खोजने में कर्मचारियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में सुबह साढे सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे करीब 13 हजार घरों आपूर्ति बंद होने करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। रात से हो रही ट्रिपिंग के कारण लोगों ने काफी देर तक बिजली आपूर्ति का इंतजार किया। एक घंटे बाद बिजली बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग में फोन करना शुरू किया। 33 केवीए में फाल्ट की जानकारी हुई।
सुबह से कटौती के कारण लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। लोग सुबह से ही पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन



बिजली न होने से रहे परेशान मुलईपुर निवासी छेदीलाल ने बताया कि सुबह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से दिनचर्या प्रभावित हुई। हर रोज बिजली कटौती से जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। भीषण गर्मी में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


पानी के लिए भटके लोग असोथर रोड निवासी दुर्गा सिंह ने बताया कि रात में ही बिजली की ट्रिपिंग चालू हुई थी। सुबह से ही बिजली गायब हो गई। पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। इसका असर दैनिक कामकाज पर भी पड़ा।


33 केवीए में फाल्ट की सूचना थी। सुबह से ही फाल्ट खोजने का काम चला। दोपहर 12 बजे सब फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -एस तनेजा, एसडीओ, थरियांव उपकेंद्र।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें