फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल में बख्शीश देने के बाद मिलती है खुशखबरी...

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में बख्शीश देने के बाद खुशखबरी मिलती है। गर्भवती महिलाओं का प्रसव होने के बाद नर्सिंग स्टाफ की तरफ से पैसों की मांग की जाती है। परिजनों से 500 से लेकर 2000 रुपए तक लिए जाते हैं। ये प्रचलन लंबे समय से चला आ रहा है। अस्पताल के चिकित्साधिकारी जानकर भी अनजान बने हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में रोजाना 40 से 50 मरीज आते हैं। उनमें से 15-16 डिलीवरी के होते हैं। यहां प्रसव कराने वाले लोगों से पैसे लेकर नर्सिंग स्टाफ अपनी जेबें भरते हैं। प्रसव वार्ड में मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल में पैसों का खेल चलता है। बच्चे के जन्म के बाद बख्शीश के तौर पर पैसे मांगे जाते हैं। पैसे देने वालों का काम आसानी से निपट जाता है। किसी से पांच सौ, किसी से हजार और किसी से दो हजार तक ले लिए जाते हैं। एक शख्स ने नाम न छपने की शर्त में बताया कि उनसे 500 रुपए लिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को खबर नहीं
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके सिंह का कहना है कि किसी से मांगा नहीं जाता, स्वेच्छा से कुछ लोग देते होंगे। मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


पहले भी कई मरीजों से लिए जा चुके हैं पैसे
जनवरी माह में जिले के महर्षि काशीराम कॉलोनी निवासी सोमेश ने भी पैसे लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि 5 जनवरी को पत्नी को डॉक्टर ने देखने के बाद पेट में पथरी और ऑपरेशन करने के लिए कहा। उनको आयुष्मान कार्ड बने होने की बात बताई गई। ऑपरेशन कक्ष में पत्नी को ले जाने के बाद टांका लगाने के लिए बाहर से धागा लाने के नाम पर 3500 रुपये लिए गए। जबकि सरकार आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का इलाज फ्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें