फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे मन से स्मरण करने पर होती प्रभु की कृपा

Sat, 13 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु का क्षणिक स्मरण सभी व्याधियों को दूर कर देता है। प्रभु के स्मरण से बड़े से बड़े अपराध भी समाप्त हो जाते हैं। व्यक्ति का चित्त निर्मल हो जाता है। राम घट-घट मे विराजमान हैं और जो सच्चे मन से राम का स्मरण करता है उसे प्रभु की कृपा मिलती है। ज्ञान वह है जिसमें अभिमान न हो जिसमें अभिमान है वह ज्ञान नहीं हो सकता। यह प्रवचन शिवहरेश्वर रामजानकी हनुमान मंदिर नरसिंहपुर कबरहा में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर चित्रकूट नयागांव के कथा व्यास युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महराज ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन पर संकट तब आता है जब तीन लोग गुरु, भगवान और भक्त साथ छोड़ देते हैं। राम कथा जीव को प्रभु से मिलाने का माध्यम है। जीव भगवान की परीक्षा लेता है जबकि भगवान परीक्षा की नहीं बल्कि चिंतन की विषय वस्तु है।

बालि उद्धार कथा के प्रसंग का वर्णन करने के बाद वानर सेना द्वारा माता सीता की खोज, रावण वध और अयोध्या में रामराज्य की स्थापना का मार्मिक वर्णन सुन श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि रामचरित मानस में केवल दो ही लोग अतुलित बलवान बताए गए हैं, पहले हनुमान और दूसरा इंद्रजीत। साधना के मार्ग पर जब भी जाएंगे, विघ्न अवश्य आएंगे।

साधक को एकाग्रचित्त होकर भगवान का ध्यान करना चाहिए । कथा के अंत में आयोजक पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कथा व्यास युवराज स्वामी बद्री प्रपन्नाचार्य जी महराज का फूल मालाओं और अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें