फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुति के बीच प्रभु यीशु को याद किया

Mon, 29 Dec 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के देवीगंज स्थित गिरिजाघर में जिला एकीकरण समिति की ओर से ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया गया। सेंट जांस स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र व छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति के बीच प्रभु यीशु को याद किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि स्वामी विज्ञानानंद ने धर्म की राजनीति से बाज आने की नसीहत दी। उन्होंने धर्म के नाम पर विभाजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने ऐसे आयोजनों की दरकार बताते हुए सभी को उत्सव का भागीदार बनने का आह्वान किया।

समारोह में समिति के सदस्य विद्याभूषण तिवारी ,नगरीय विकास समिति सचिव मोहम्मद हाजी रजा, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राजेश वर्मा, राज कुमार तिवारी, वैभव तिवारी, प्र्रेम सागर शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव, एसपी शुक्ला, जागृति तिवारी, शोभा पाल, नेहा तिवारी, ज्योत्सना, पूर्णिमा, नसरीन साजिदा को उपहार स्वरूप बाइबिल भेंट की गईं।

इस दौरान पादरी गिरजा पीटर, अजय पाल, अजय पाल, विजय पास्टर, वीरेंद्र कुमार, सुजीत, फादर टाइटस आदि मौजूद रहे।

49 में अध्यक्ष समेत आए सिर्फ सात
 फतेहपुर। जिला एकीकरण समिति के क्रिसमस डे मनाने का अंदाज ईसाई समुदाय को खूब अखरा। कार्यक्रम में समिति के 49 सदस्यों में महज सात ही शामिल हुए।

शासन स्तर से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के पर्व मनाने के लिए हरेक साल 20 हजार रुपये की धनराशि समिति को मिलती है।

आबादी के लिहाज से इस राशि मेें सात-सात हजार रुपये होली व ईद मनाने को तथा तीन-तीन हजार रुपये क्रिसमस डे व गुरुनानक जयंती मनाने को अवमुक्त होते हैं।

24 दिसंबर को हुई समिति की बैठक मेें क्रिसमस डे और गुरुनानक जयंती को हर्षोल्लास से मनाने का फैसला लिया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के अलावा पादरी गिरजा पीटर, विद्या भूषण तिवारी, ज्ञानी संतोष सिंह, किशन मेहरोत्रा, राजेश वर्मा व जागृति तिवारी ही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें