फतेहपुर। फेसबुक पर टिप्प्णी कर युवती की शादी तुड़वाने का कोर्ट के आदेश पर युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी कानपुर सजेती थ थाने के एक गांव में तय हुई थी। इसका पता लगने पर गांव के ही रवि निषाद ने अपनी फेसबुक आईडी पर पुत्री के मोबाइल नंबर के साथ गलत टिप्पणी भी डालकर प्रसारित किया। मैसेज देखकर होने वाले दामाद ने शादी तोड़ दी।
पुत्री की शादी टूटने पर उसने रवि से हरकत के बारे में पूछताछ की। उसने धमकी दी कि वह पुत्री की शादी नहीं होने देगा। मामले की पुलिस से उसने शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इतना ही नहीं छह मई की सुबह रवि ने पुत्री के साथ छेड़खानी भी की। शिकायत करने पर रवि ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रवि निषाद और उसके माता-पिता, भाई-बहन पर मुकदमा दर्ज किया है।