फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक के साथ गई प्रेमिका, प्रेमी ने दे दी जान

Sat, 16 May 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। नाबालिग प्रेमिका के किसी और के साथ चले जाने की खबर के अवसाद में युवक ने बृहस्पतिवार रात फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह शव लटका देखकर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के आम्बी गांव निवासी चंदन लोधी (18) घर से बृहस्पतिवार रात गांव में ही एक शादी में शामिल होने गया था। इसके बाद रात को घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर जामुन के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने बताया कि शादी में करीब रात 12 बजे तक चंदन को देखा गया था। पुलिस के मुताबिक गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से चंदन का प्रेम प्रसंग था। करीब डेढ़ माह पहले किशोरी को चंदन को बहलाकर ले गया था। उसे एक-दो दिन बाद ही पकड़ लिया गया था। कोर्ट के आदेश पर युवक जेल भेजा गया था।
इधर, किशोरी ने कोर्ट के समक्ष बयान में युवक पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। इस वजह से कोर्ट से जल्द ही चंदन को जमानत मिली थी। दोनों पक्ष ने सजातीय होने की वजह से आपस में समझौता कर लिया। किशोरी के कुछ दिन बाद बालिग होने पर शादी करने की बात तय हुई। दोनों दूर रहें इसी वजह से परिजन ने लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया। ननिहाल से 12 मई को किशोरी को किसी दूसरे युवक के साथ चली गई। इसका पता लगने के बाद चंदन परेशान रहने लगा। उसने आत्महत्या कर ली। चंदन छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। मां की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता और बुजुर्ग दादी के साथ रहता था। पिता शत्रुघन प्रसाद लोधी के साथ गल्ला खरीद के काम में सहयोग करता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि लड़की के बयान में मुकरने पर करीब एक माह पहले युवक जेल से छूटा था। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें