फतेहपुर। छात्रा को छेड़खानी के विरोध में बाइक सवार तीन युवकों ने सरेराह पीटकर जातिसूचक शब्द बोले। उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि उसकी पुत्री रामाधार आदर्श इंटर कालेज बहरामपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसकी पुत्री आठ जनवरी की करीब दोपहर तीन बजे स्कूल से पढ़कर कोचिंग बहरामपुर नाका गई थी। कोचिंग के बाद शाम करीब पांच बजे घर आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार मुसैदापुर निवासी अतुल राजपूत, सांतो निवासी ऋषभ ठाकुर, सीतापुर निवासी राज यादव पहुंचे। रास्ते में पुत्री से छेड़खानी करने लगे। विरोध पर लात मारकर पुत्री को साइकिल से गिरा दिया। उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने फरक्का एक्सप्रेस से बरामद बोरी में बंद कछुएं। संवाद