फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैस सिलिंडर लीकेज हादसे में झुलसी बालिका ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फाइल फोटो-33-सुलेखा। स्रोत परिजन - फोटो : मिहींपुरवा के बेलहन महेशपुर में निकला मगरमच्छ।
विज्ञापन
चौडगरा। गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज के कारण लगी आग में झुलसी बालिका की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। यहां परिजन ने गंगा किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में 17 मई की रात संतोष के घर गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज से आग लग गई थी। इस हादसे में परिवार सहित कुल आठ लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसी सुलेखा (12) का इलाज लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा था। यहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।
इससे पहले 19 मई को सुलेखा की बड़ी बहन संगीता की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। संगीता के सात माह के पुत्र बलवंत की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में संतोष की पत्नी कलावती, पुत्र साजन, पुत्री सुलेखा, दामाद संजय, दिवंगत पुत्री संगीता, सात माह का नाती बलवंत, पड़ोसी रीता, रीता की पुत्री सोनी और करन झुलसे थे। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि सुलेखा की मौत शनिवार रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें