फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिल्ली से आए फेसबुक दोस्त पर ब्लैकमेल की शिकायत कर युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली से आए फेसबुक दोस्त पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर युवती ने शहर के पटेल नगर चौराहे पर हंगामा किया। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। युवक के मोबाइल से डाटा हटवाने के बाद युवती शांत हुई और घर लौट गई।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी मौसी के माध्यम से दिल्ली के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। कुछ समय से युवक मोबाइल वीडियो कॉल के दौरान उसकी फोटो लेने लगा और परिजन के मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिए।
बातचीत बंद करने पर युवक परिजन को फोन करने और मिलने का दबाव बनाने लगा। मजबूरी में युवती मिलने को तैयार हुई। शनिवार दोपहर युवक दिल्ली से शहर पहुंचा और दोनों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन

इसके बाद युवती आईटीआई से पटेल नगर चौराहे की ओर पहुंची। चौराहे पर होमगार्डों को देखकर उसने युवक की जैकेट पकड़ ली और मदद के लिए शोर मचाया। होमगार्डों ने युवक को पकड़ लिया।
मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। युवती ने युवक के मोबाइल से अपनी फोटो और मोबाइल नंबर हटाने की मांग की। भीड़ की मौजूदगी में होमगार्डों ने मोबाइल का सारा डाटा हटवाने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। सदर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें