फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर गिर गया तो हम कहां जाएंगे साहब, हंसवा के एकारी गांव के 48 लोगों को नोटिस मिलने पर पहुंचे कलक्ट्रेट

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। हंसवा ब्लाक के एकारी गांव के 48 कब्जेदारों को नोटिस मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस के तहत तीस दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जिन जमीनों में इन परिवारों के मकान बने हुए हैं, वह जमीन पशुचर की है। हालांकि कब्जेदारों का तर्क है कि उनकी चार पीढ़ियां यहां रहती आई हैं। अब अगर उनका घर गिरा दिया जाता है तो वह कहां जाएंगे ? शनिवार को गांव की कई महिलाएं नोटिस के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम से घर न गिराने की गुहार भी लगाई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अपर एसडीएम विजयशंकर तिवारी को ज्ञापन देकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद के साथ कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 50 साल से रह रहे हैं। प्रशासन ने 48 लोगों को एक महीने में घर खाली करने का नोटिस दिया है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में करीब एक घंटे धरना दिया। एएसडीएम से ग्रामीण मिले और समस्या बताई। इसके बाद कुछ लोग जिलाधिकारी से मिलने गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि डीएम पहले इनको छत मुहैया कराए इसके बाद बेघर करें। इस मौके पर प्रेम साहू, रामचंद्र लोधी, राजकरन लोधी, फारूख, मुन्ना, बराती लोधी, छोटेलाल, विकास लोधी, गुलशाद, चुन्नू, सियाराम साहू मौजूद रहे।
जिलाधिकारी से मिलकर चर्चा की जाएगी
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा है। जिस पर विचार किया जाएगा। जिलाधिकारी से मिलकर इस पर चर्चा की जाएगी। जो भी आदेश होगा उसको धरातल पर लागू किया जाएगा। फिलहाल किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद झा, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें