फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर से स्कूल में आग बच्चों की जान पर बन आई

Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेलियानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भरहरा मजरे बकंधा में सोमवार को एमडीएम पकाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से बच्चों में हड़कंप मचा गया। स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया। इसी बीच शिक्षकों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल भरहरा में हेडमास्टर सुमित्रा देवी समेत पांच शिक्षक कार्यरत हैं। यहां पर 90 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन घटना के वक्त करीब 70 बच्चे उपस्थित थे। बच्चों के लिए एमडीएम पकाने के लिए दो रसोइया नियुक्त हैं। सुबह 11 बजे रसोइया किचनशेड के अंदर खाना पका रही थी, तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। पहले रसोइयों ने आग बुझाने की कोशिश की पर जब आग बढ़ने लगी तो दोनों रसोइया शोर मचाते हुए कचिन शेड से बाहर निकल आईं।

शिक्षकों ने फायर ब्रिगेड के साथ बीएसए को घटना की जानकारी दी और खुद आग बुझाने की कोशिश करने लगे। आग न बुझने पर शिक्षकों ने सबसे पहले किचन शेड के बगल के कमरे में पढ़ रहे बच्चों को वहां से निकाला फिर सुरक्षा की दृष्टि से अन्य कमरों में पढ़ रहे बच्चों को लाइन लगाकर बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से थोड़ी दूर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया गया। तब तक स्कूल पहुंच चुके बीएसए विनय कुमार ने बताया कि गैस भट्ठी के नोडल और पाइप के बीच कुछ तकनीकी खराबी आने से पाइप में आग लगी, जो सिलेंडर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें