गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना....। इन जयकारों के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमा का पवित्र नदी में विसर्जन कर दिया। इससे पहले चौक क्षेत्र से धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई।चौक में हफ्तेभर से गणेश महोत्सव पांडाल में भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही थी।
गुरुुवार को को श्री जय हनुमान गणेश पूजा महोत्सव का समापन हुआ। इसके बाद श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस चौक स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुआ। भक्तों ने विसर्जन यात्रा को जगह जगह रोक कर फूलों की बारिश की और प्रसाद वितरित किया। माने परिवार ने प्रतिदिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाया।
महामंत्री संजय गुप्त ने बताया प्रतिमा की स्थापना 17 सितंबर को हुई थी स्थापना से लेकर विसर्जन तक भक्तों ने सुबह शाम आरती में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश के कल्याण की कामना की। मंत्री हेमू सोनी ने बताया श्रीगणेश पांडाल की रोज विभिन्न प्रकार से सजावट की गई थी।
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बबूल सोनी, प्रशांत पुरवार, अमित कश्यप, तिलकराज कुशवाहा, अनुज रस्तोगी, मन्ना, सुधाकर माने, सुनील माने, बालाजी, संजय पाटिल, उमेश सोनी, राजेश गुप्ता, शिवम लाला, शोभित सोनी, नरायण रस्तोगी, सुनील माने, आदित्य सोनी, मोहित सोनी, ऋषि गुप्ता आदि मौजूद रहे।