फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, दो साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। एसओजी और खागा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुंभीपुर गांव के पास गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी टीम को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टेकारी गांव में गोकशी के अवशेष सोमवार को मिले थे। मामले में हिंदू संगठन के अनुराग शुक्ला की ओर से पुलिस ने गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओजी प्रभारी विनोद सिंह, खागा कोतवाल राजेश सिंह ने टीम के साथ कुंभीपुर मोड़ पर मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो संदिग्धों को मंगलवार भोर रोकने का इशारा किया। बाइक में पीछे बैठे संदिग्ध ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में हथगाम थाने के पट्टीशाह निवासी इसरार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका रायपुर मुआरी निवासी साथी गुफरान मौके से फरार हो गया। सीओ जाफरगंज दीपांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किया। आरोपी ने कबूला कि गुफरान व शफी के साथ गोकशी की थी। गोमांस तीन हजार रुपये में बेच दिया था। गोकशी के उपकरण शफी अपने पास रखता है। पुलिस गुफरान और शफी की तलाश में जुटी है। इसरार के खिलाफ गैंगस्टर समेत 10 मामले कई धाराओं के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें