फतेहपुर। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सदर कोतवाली में मंगलवार को गैंग लीडर शंकर पासवान समेत पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर शंकर पासवान राधानगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर का निवासी है। गैंग में झाऊपुर निवासी रीशू पासवान, नई बस्ती निवासी दीपक कुमार उर्फ कमल, खुशवक्तराय नगर निवासी जगदीश सोनी उर्फ आजाद और गाजीपुर रोड निवासी भास्कर सोनी उर्फ गोलू शामिल हैं। आरोपी घरों की रेकी करते हैं और खाली मकानों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गैंग के सदस्यों के खिलाफ पहले भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि उनकी ओर से गैंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इनसेट:
हिस्ट्रीशीटर व चार गैंगस्टर गिरफ्तार
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में दीपक कुमार उर्फ कमल, जगदीश सोनी उर्फ आजाद, भास्कर सोनी उर्फ गोलू व खखरेरू पुलिस ने गैंगस्टर वांछित धर्मेंद्र कुमार उर्फ टेलर को गिरफ्तार किया। उधर, जहानाबाद पुलिस ने काजी टोला निवासी पप्पू उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर आरोपी पप्पू हिस्ट्रीशीटर है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि वांछित हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है।