फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थाने में बेटे व पौत्र से पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सातोंपीत गांव के गड़रियनपुरवा मजरे में बुजुर्ग किसान सीताराम पाल की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। शनिवार रात नलकूप पर सीताराम पाल की गोली मारकर और नुकीले हथियार से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को परिजन से पूछताछ की, लेकिन हत्यारे अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन



सीताराम पाल के सीने में सटाकर 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। उनके कंधे, छाती और पैर पर नुकीले हथियार से गहरे घाव भी मिले थे। पुलिस वारदात के तरीके से हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान पर जांच कर रही है। पुलिस ने कई पहलुओं पर पड़ताल की है। मंगलवार को सीताराम के छोटे बेटे आकाश, बेटे हरिपाल और पौत्र अंकित से पूछताछ की गई। पुलिस ने उनसे घटना के समय की मौजूदगी, परिवार की जानकारी और रंजिश जैसे बिंदुओं पर सवाल किए।


पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। बताया जा रहा है कि वह सीताराम के साथ अक्सर नलकूप पर उठते-बैठते थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से पूछताछ शुरू की गई थी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें