फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशीली दवा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म और जबरन कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मां समेत पांच युवकों पर नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और कई बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत कई बार उसे खाने में नशीली दवा मिलाकर खिलाई। बेहोशी की हालत में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इस दौरान गर्भ ठहरने पर मारपीट कर जबरन गर्भपात भी कराया गया।
उसका विवाह फरवरी में खागा थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। जुलाई में मायके आने पर मां ने फिर से खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद घर में मौजूद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि शादी के पहले से उसके साथ यह कृत्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 जुलाई को पति उसे विदा कराने मायके पहुंचा तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। खखरेरू थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें