फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी फार्मा के छात्र समेत अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की सुबह लालीपुर मोड़ के पास बाइक चोरों का गैंग पकड़ा गया। आरोपियों से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया बाइक चोरों में मसवानी मोहल्ले के निबहरा निवासी संदीप उर्फ पिंटू कोरी, हुसैनगंज थाने के जमरावां बुआ का पुरवा निवासी अंकुर पाल, जमरावां निवासी राहुल कोरी, आनंदबाबू उर्फ लोला, हथगाम के पट्टीशाह निवासी इसरार कुरैशी और थरियांव थाने के घुरी निवासी गोविंद कोरी को लालीपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई।
आरोपियों में संदीप उर्फ पिंटू एक बार पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी अंकुर पाल कानपुर में डी-फार्मा का छात्र है। अंकुर कानपुर से बाइक चुराकर लाता था और गैंग के अन्य सदस्यों को बेचने के लिए देता था।
विज्ञापन

संदीप और अंकुर ने रायबरेली, कानपुर, खागा और बिंदकी से बाइक चोरी की हैं। आरोपियों की धरपकड़ में हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणवीर बहादुर सिंह, स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा और उपनिरीक्षक विंध्यवासिनी तिवारी समेत टीम को पुलिस अधीक्षक की ओर से पंद्रह हजार का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें