फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी आज, बरसेगी मंगलमूर्ति की कृपा

Mon, 05 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चौक इलाके से निकाली गई गणेश जी की सवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी का पर्व सोमवार को भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमा को आकर्षक रंगों से सजाया है। जिले के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर ऋद्धि और सिद्धि के साथ गौरी पुत्र गणेश विराजेंगे और भक्तों को अपना आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए संकट हरण विघ्नहर्ता के जन्मदिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। कलक्टरगंज स्थित हाता से आयोजन कमेटी के सदस्य गाजे बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा ले गए।

गणेश चतुर्थी पर शहर के चौक इलाके में गणेश पूजा उत्सव समिति की ओर से पंडाल सजाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता, शरद सोनी ने बताया कि धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसी प्रकार कलक्टरगंज, राधानगर, पक्का तालाब, हुसेनगंज, किशनपुर समेत कई इलाकों में मंगलमूर्ति का दरबार सजाया जाएगा।
विज्ञापन


इसको लेकर आयोजकों ने पांडाल सजाने का काम शुरू कर दिया है। आचार्य केके पांडेय ने बताया कि चतुर्थी तिथि रविवार को शाम छह बजकर 54 मिनट से लग गई। यह पांच सितंबर को रात नौ बजकर दस मिनट पर समाप्त होगी। सूर्योदय से तिथि का मान होने के कारण गणेश चतुर्थी पांच सितंबर को मनाई जाएगी। पूजा का शुभ मुहुर्त पांच सितंबर को दिन में 11 बजकर दस मिनट से दोपहर एक बजकर 39 मिनट तक रहेगा जिसमें गणेश पूजा का समय सबसे शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें