फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब इलाके में बुधवार शाम पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारा गया। मौके से विधायक का करीबी समय समेत 23 लोग पकड़े गए। धरपकड़ से हड़कंप मच गया। कोतवाली परिसर में भीड़ जमा हो गई। आरोपियों पर पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पक्का तालाब में कई जगहों पर बदल-बदल कर काफी दिनों से जुआ संचालित किया जा रहा था। यहां शहर के कई चर्चित लोग जुआ खेलने पहुंचते थे।
पक्का तालाब के नई बस्ती इलाके में एक घर पर जुआ संचालन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापामारी की। छापामारी में एक विधायक के करीबी अभिषेक शुक्ला निवासी सिविल लाइन लक्ष्मी कॉलोनी, प्रदीप कुमार उर्फ लाल जी निवासी अहमदगंज, संदीप निवासी पक्का तालाब, दीपक कुमार निवासी मसवानी, शेखू फारूखीनिवासी बस अड्डा, विक्रम निवासी रामगंज पक्का तालाब, आशीष कुमार निवासी कलेक्टरगंज, संजय कुमार निवासी हरिहरगंज, संदीप कुमार निवासी चंदियाना, धीरज कुमार निवासी पटेल नगर, मनोज पटेल निवासी रेल बाजार, सुशील कुमार निवासी रामगंज पक्का तालाब, मोहम्मद आरिफ निवासी पनी, दीपक निवासी पनी पूर्वी, सौरभ निवासी सिविल लाइन, तरूण दुबे निवासी आईटीआई, मोहम्मद आरिफ निवासी मसवानी, पिंटू दीक्षित निवासी शिवपुरम कॉलोनी, आशुतोष कुमार निवासी आईटीआई रोड, हर्ष निवासी बाकरगंज, पवन कुमार निवासी जेल रोड, राजू निवासी पीलू तले तिराहा, लतीफ निवासी लाला बाजार को मौके से पकड़ा गया है। मौके पर सीओ जाफरगंज और सदर एसडीएम मौके पर जांच करने पहुंचे। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।