फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात जा रहा ट्रैक्टर चालक सहित यमुना नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। कस्बे से बांदा की ओर जा रहा ट्रैक्टर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में यमुना नदी में चला गया। ढलान होने के कारण चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे से पहले गाड़ी में बैठे दो लोग नदी किनारे कूद गए। जबकि चालक गाड़ी सहित पानी में डूब गया। सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची खोजबीन शुरू कराई। अंधेरा होने व बरसात के कारण खोजबीन पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी इंद्रलाल यादव के भतीजे सोनू यादव की बारात बुधवार को बांदा के कमासिन जा रही थी। इसमें अमनी गांव निवासी सियाराम पासवान (40) ट्रैक्टर चालक, जिहरवा गांव के महेंद्र यादव का ट्रैक्टर लेकर बरात के लिए निकला था। उसके साथ दो लोग और थे। बुधवार शाम जैसे ही ट्रैक्टर ढलान से पीपा पुल की ओर उतरा तो बरसात होने के कारण गाड़ी फिसलती हुई पुल की ओर बढ़ रही थी। ट्रैक्टर पुल पर चढ़ता, इससे पहले सामने से एक बाइक सवार आ गया तो हादसा बचाने के लिए सियाराम पासवान ने ट्रैक्टर को बाईं ओर घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। सियाराम भी नदी में चला गया।
पुलिस को सूचना दी गई। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज वहां पहुंचे और नाविकों को बुलाया। सूचना पर एसडीएम प्रहलाद सिंह व सीओ गयादत्त मिश्र मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया। तेज बरसात व अंधेरा होने के कारण खोजबीन सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। रात तक ट्रैक्टर व चालक का पता नहीं चल सका। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि अंधेरा होने के कारण खोजबीन में दिक्कत आ रही है। फिलहाल तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें