फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर हंगामा, तीमारदारों ने जीटी रोड पर जाम लगाया

Tue, 23 Jun 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर अस्पताल में घायलों के इलाज में लापरवाही पर बवाल हो गया। हादसे में घायल एक महिला के बेटे का वार्ड ब्वाय से विवाद हो गया। वार्ड ब्वाय ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक से मारपीट करने लगा। यह देखकर अन्य तीमारदारों में गुस्सा भड़क उठा। तीमारदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी रोड जाम लगा दिया जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को कार्रवाई कराए जाने की बात कह करके शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नेशनल हाइवे में हादसाग्रस्त हुए ढाई दर्जन के आसपास सातोधरम के रहने वाले श्रद्धालुआें को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। घायलों में शामिल राम देवी के इलाज में आनाकानी करने पर घायल के पुत्र महेश ने वार्ड में मौजूद एक नर्स से शिकायत की। आरोप है कि नर्स के शिकायत करने के दौरान तीमारदार महेश से वार्ड ब्वाय प्रमोद कुमार का विवाद हो गया। जिसके बाद प्रमोद ने रेडियोलाजी विभाग में काम करने वाले अपने भाई अजय को जानकारी दी। आरोप है कि दोनों ने महेश पर हमला बोल दिया। जिससे महेश का सिर फट गया। घटना से गुस्साए अन्य तीमारदारों ने दोपहर दो बजे के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जिससे अति व्यस्त मार्ग का चक्का जाम हो गया। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने हंगामे को स्वीकार करते हुए तीमारदारों को भी निशाने पर लिया। साथ ही नाजायज तरीके से रेडियोलाजी विभाग में बाहरी लोगाें की घुसपैठ खत्म कराने के लिए खुद निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें