फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोस्तों ने नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाकर लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नौकरी का झांसा देकर एक युवक को बंधक बनाकर दोस्तों ने लूटपाट की। उसकी बाइक भी गायब कर दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि हरिहरगंज नप्पी हाता निवासी अमन गुप्ता उर्फ हर्ष परिचित है। अमन ने 26 सितंबर को प्राइवेट नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे बकेवर मित्र के घर ले गया। यहां अमन ने साथियों के साथ जबरन शराब पिलाई और जेब से 1,800 रुपये निकाल लिए।
इसके बाद उसके मोबाइल से एक ऑनलाइन एप के जरिये 6,200 रुपये ट्रांसफर कर लिए। विरोध करने पर उसे लात-घूस से पीट दिया और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कार में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात को बकेवर से कानपुर ले जाकर अपरिचित स्थान पर रखा। 29 सितंबर को उसे वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए। बाइक भी छीन ली। बाइक मांगने पर अमन ने उसे कबाड़ में कटवाने की बात कही। दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 30,000 रुपये की मांग की गई।
पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को अमन और उसके चार-पांच अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें