फतेहपुर। वन विभाग की भूमि पर प्लॉटिंग कर एक युवक ने जमीन बेच दी। धोखाधड़ी का पता लगने पर क्रेता ने रकम वापस मांगी। इस पर विक्रेता ने गाली-गलौज की और जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर निवासी विनय कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि ब्राह्मण टोला शहजादपुर निवासी आशाराम से उन्होंने एक प्लॉट खरीदा था। बैनामे के बाद भूमि पर निर्माण कराया लेकिन निर्माण के दौरान पता चला कि भूमि वन विभाग की है।
आशाराम ने धोखाधड़ी कर सरकारी भूमि बेच दी। क्रेता ने रकम मांगने का दबाव बनाया लेकिन आशाराम ने भतीजा नीरज उर्फ राममूरत और पत्नी शिवकली के साथ उससे गाली-गलौज किया। आशाराम की पुत्री अंजू ने झूठा मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।