फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से डेढ़ लाख की ठगी की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग के दुर्गा का डेरा निवासी नंदलाल बीएससी पास है। नंदलाल ने बताया कि उसका रिश्तेदार गोविंद कुमार निवासी बिजुरी थाना बकेवर है। गोविंद के माध्यम से उसके रिश्तेदार ओम प्रकाश निवासी तेजानगर थाना जहानाबाद से मुलाकात हुई थी। ओम प्रकाश कश्यप ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौ अप्रैल 2017 को ओम प्रकाश ने डेढ़ लाख रुपये नौकरी दिलाने को लिए थे। उसके बाद ओम प्रकाश टरकाता रहा। उसने अमौली चौकी पुलिस में शिकायत की, 19 दिसंबर 2018 को पुलिस के सामने समझौता हुआ था। उसने कुछ दिन में रुपये लौटाने की बात कही। गारंटी के रूप में एक चेक भी दिया। रुपये नहीं देने पर वह उसके घर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी उर्मिला व मां चुनबुदिया ने बदसलूकी की। फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। वह एक सितंबर 2019 को चेक लगाने बैंक पहुंचा। बैंक कर्मियों से पता लगा कि चेक का खाता तीन फरवरी से 2017 से बंद है। किसी तरह से खोजते हुए गोविंद और ओमप्रकाश से 29 सितंबर को मुुलाकात हुई। रुपये मांगने पर आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस ने मामले में ओम प्रकाश, गोविंद कुमार, उर्मिला पत्नी ओमप्रकाश व चुबुदिया के खिलाफ रुपये हड़पने, फर्जी चेक, धमकी, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

------------
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
फतेहपुर। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चांदपुर थाने के सरहन खुर्द निवासी देवीचरण ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र सीधा है। 13 नवंबर 2019 को गांव के संतोष सचान, अमनदीप सचान उर्फ पूतन, गंगाराम, अंबिका सचान लाठी डंडे और तमंचा लेकर घर में घुस आए थे। आरोपियों ने बेटे से गुंडा टैक्स मांगा। विरोध करने पर बेटे को घर के बाहर घसीट ले गए। कुल्हाड़ी से हमले में बेटे के सिर पर गंभीर चोट लगी। जिससे बेटा मरणासन्न हो गया। बेटे का इलाज कराने के बाद थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी पहले भी बेटे को डरा धमका कर 30 हजार रुपये गुंडा टैक्स वसूल चुके हैं। एसओ डीडी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें