फोटो-33-बिजली तार चिंगारी से लगी दुकानों में आग। संवाद
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पहुर तिराहे पर बुधवार की रात बिजली के पोल पर तार टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने कैंटीन समेत चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
क्षेत्र के जोगापुर निवासी पंकज की कैंटीन में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे खजुहा के धुन्नर की शादी समारोह में साज-सज्जा और फूलमाला की दुकान, एक पान मसाला की गुमटी और मोहित की जूस की दुकान भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।
कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर के फटने से धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। दमकल की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है।
आग से भैंस झुलसी
किशनपुर थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को भैंस झुलस गई। थाना क्षेत्र के काशीपुर मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी श्रीचंद्र निषाद ने बताया कि वह खेत में लाही काट रहे थे। अचानक मकान के छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
फोटो-33-बिजली तार चिंगारी से लगी दुकानों में आग। संवाद