असोथर। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कस्बा निवासी शिवशंकर अग्निहोत्री के घर में 23 मार्च की रात छत के रास्ते घुसकर चोरी की गई थी। दूसरी घटना 23 अप्रैल की रात ममता त्रिवेदी के जीसीसी स्कूल में हुई। यहां चोरों ने प्रबंधक कार्यालय का ताला तोड़कर लैपटॉप और पांच हजार रुपये नकद पार कर दिए थे।
पुलिस ने किलापर निवासी लखनलाल उर्फ लखन पासवान, आशीष पासवान, रितेश उर्फ शिवम उर्फ छेदीलाल और मुराइनडेरा निवासी सूरज उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट और 750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
बताया गया कि आरोपी लखनलाल उर्फ लखन और आशीष के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।