फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट गिरोह के चार और गुर्गे गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि थरियांव थाना क्षेत्र के आमापुर हाइवे पर इनोवा कार सवार बदमाशों ने इलाहाबाद की ओर से जा रहे ट्रक को रोक कर लूटपाट की थी। घटना की पड़ताल के दौरान पुलिस ने 20 अगस्त को बिलंदा हाइवे पर गैंग के पांच सदस्यों को बमुश्किल गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकी थी। एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि फरार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही थी। थाना क्षेत्र हाइवे के बड़े पुल के पास रात को लालचंद्र पुत्र घसीटेलाल, नत्थू पुत्र रामसजीवन निवासी मनौरी इलाहाबाद, अशफाक पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी काजीटोला थाना जहानाबाद, बदरे आलम निवासी पूरामुफ्ती कौशांबी को गिरफ्तार किया गया है। इसमें नत्थू बदमाशों के लूटकर लाए ट्रकों का माल ठिकाने लगाने का काम करता है। वहीं जहानाबाद मार्ग से आने जाने वाले ट्रकों की अशफाक रेकी करता और लोकल में गैंग की मदद करता था। लूट की घटनाओं में बदरे आलम और लालचंद्र शामिल रहते थे। बताते चलें कि आठ दिन पहले इनोवा कार गैंग के वसीम पुत्र मंजूर, अख्तर पुत्र असलम, लनिवासी हटवा पूरामुफ्ती कौशांबी, इस्माइल पुत्र शाहिद निवासी मीरपुर पूरामुफ्ती, अनस पुत्र अनीस निवासी महमदपुर कोखराज कौशांबी को गिरफ्तार किया था। पुलिस को चकमा देकर इनके साथी फरार हो गए थे। पुलिस ने रिमांड में लेकर बदमाशों से पूछताछ की थी। जिसमें गुरुवार रात गिरफ्तार बदमाशों के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन


इंसेट
गैंग को छुटाने की पैरवी में जुटे थे  
थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव के पास आठ दिन पहले गैंग के पांच सदस्यों के पकड़े जाने से गैंग की कमर टूट गई थी। अब बाकी सदस्य किसी भी तरह से सभी को जेल से छुड़ाने की कोशिश में था। इसके लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए लूटपाट की योजना को अंजाम देता। इसके साथ ही कचहरी में भी बदमाशों को पैरवी करते पुलिस ने ट्रैस कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें