जिले में गुरुवार को कोरोना के सात मामले सामने आए। कोरोना के जिले में अब तक 3237 मरीज मिल चुके हैं। नए संक्रमित में महिला थाने की एक कार्मिक भी शामिल है।
सदर तहसील क्षेत्र के मथइयापुर , बेरुई और बरौंहा गांव से एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि अभी तक 2800 लोग इस संक्रमण से सही हो चुके हैं। एक्टिव केस पर नजर रखी जा रही है। अभी 5947 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।