फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत चार ने मौत को गले लगाया

Thu, 31 Mar 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
युवक की मौत पर ‌विलाप करती पत्नी और प‌रिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब के लती ने फांसी लगा की आत्महत्या- तेहपुर। मुराइनटोला में बुधवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन



मुराइनटोला निवासी मनीष श्रीवास्तव (28) पुत्र रामगोपाल श्रीवास्तव घर में दोपहर को शराब के नशे में पहुंचा। वह पत्नी सारिका से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा। विवाद के बाद दूसरी मंजिल पर कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में खाने के लिए पूछने पहुंची। दरवाजा न खुलने पर परिजन इकट्ठा हुए। परिजनों ने खिड़की से कमरे में देखा तो हैरान रह गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।


 पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। पंखे के कुंडे पर शर्ट के फंदे से मनीष को लटकते देखा, उसके पैरों के नीचे कुर्सी गिरी पड़ी थी। परिजनों ने बताया कि मनीष के दो मासूम बच्चे हैं। घटना से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि मृतक के ससुराल और घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसी वजह से लिखा पढ़ी कर शव सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक शराब का लती था। इसका घर वाले विरोध करते थे। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन



प्रेम विवाह के एक साल बाद युवती ने की आत्महत्या- बहुआ(फतेहपुर)। प्रेम विवाह करने वाली सविता (21) ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव  परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


सविता चांदपुर थाना के रेउना गांव निवासी रामसजीवन की बेटी थी। रामसजीवन की कोर्रा थाना ललौली गांव में रिश्तेदारी थी, यहां सविता अक्सर आया करती थी। दो साल पहले कोर्रा गांव के वीरेंद्र से सविता के प्रेम संबंध हो गए थे। एक साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी। वीरेंद्र एमआर का काम करता था। वीरेंद्र ने बताया कि वह काम से बाहर चला गया था। पत्नी के फांसी लगाने का कारण नहीं मालूम है। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि शव का परिजनों के पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान- बकेवर/बिंदकी। बकेवर थाना के गांव मुरारपुर गांव में बबिता देवी (21) का बुधवार सुबह गांव के बाहर कुएं से शव बरामद हुआ। घटना की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बविता मुरारपुर गांव निवासी पुत्तन वर्मा की बेटी थी, उसकी शादी एक साल पहले हुसैनगंज थाना के कसेरुवा गांव निवासी गंगा चरन के बेटे अनुज वर्मा के साथ हुई थी।  दो दिन पहले मायके आई थी। बबिता ने घरवालों को पति व ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने की आपबीती बताई थी। बविता सोमवार शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसको रातभर खोजते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा था।


बुधवार सुबह दस बजे गांव किनारे खेतों पर काम कर रहे लोगों ने कुएं में लाश देखी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश बाहर निकाली गई। युवती का शव मिलने की खबर पर पुत्तन वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी के रूप में शव की पहचान की। मृतका की मां रानी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से मायके आई थी। प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। एसओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी


युवक ने लगाई फांसी - बिंदकी। कोतवाली के डूडेश्वर मंदिर के पास आम की बाग में बबलू (25) ने खेतों पर काम कर रहे किसानों के सामने फांसी लगाकर पेड़ पर झूल गया। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

बबलू सेलावन गांव निवासी श्रीराम का बेटा था। वह बुधवार सुबह दस बजे डूडेश्वर मंदिर के पास आम की बाग में पहुंचा। आसपास खेतों पर किसान काम कर रहे थे। वह आम के पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद गमछे के फंदे से फांसी लगाकर पेड़ से झूल गया। घटना देखकर किसान हैरान रह गए।


किसान ओम प्रकाश ने बताया कि उन लोगों ने युवक को पेड़ पर चढ़ा देखकर सोचा कि  आम तोड़ने के लिए गया होगा। इसी वजह से कुछ नहीं बोले। घटना की खबर पर मृतक के पिता, मां गुड़िया व भाई सबलू मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर से निकला था, उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चला, उसने फांसी किन कारणों से लगाई है। इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें