जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार डाक्टर और नौ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी के वेतन रोक ने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर डा. संजय कुमार, फारूकी सिद्दीकी, डा. अरविंद, डा.ज्योति द्विवेदी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएमओ पर नाराजगी जताई और नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें।
कहा कि डाक्टरों का अनुपस्थित रहना इस बाद को प्रदर्शित करता है कि सीएमओ नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रसव केंद्र, आकस्मिक कक्ष, वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
सीएचसी बिंदकी में चिकित्साकर्मियों की पिटाई के विरोध में हड़ताल पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। धरने पर बैठे कर्मचारियों और तालाबंदी को देख सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा। स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए अधिकारियों के सारे प्रयास नाकाम रहे।
उधर, पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, जिसमें एक आरोपी की आरामशीन को सीज किया गया है। मंगलवार को सीएचसी में हुए बवाल पर सीएचसी के घायल कर्मचारी अशोक विश्वकर्मा की ओर से भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र द्विवेदी, कुंती देवी निवासी मदोकीपुर थाना कल्यानपुर, जिलाध्यक्ष पुन्नू शुक्ला निवासी शहबाजपुर कोतवाली बिंदकी व अन्य 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपी भाकियू नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े सीएचसी के कर्मचारियों ने तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। इससे पांच दिन से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं।
मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने व आश्वासन के बावजूद कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।
उधर, जिले के अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल बिंदकी केके यादव ने किसान नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानाें में छापेमारी की। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उसकी आरा मशीन को सीज किया गया।