फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार दिन तक हुई बारिश में 50 फीसदी फसलों को नुकसान

विज्ञापन
फोटो-15 :खेतों से भीगी फसल। संवाद (अन्नू अवस्थी के स्थान पर यह फोटो है।)
विज्ञापन
विजयीपुर। विगत दिनों चार दिन तक हुई लगातार बारिश से क्षेत्र के 24 गांवों में धान, गन्ना, बाजरा, आलू, चना और लाही की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में धान गिरकर अंकुरित हो गया। गन्ना खेत में बिछने से किसान परेशान हैं। लगभग 50 फीसदी तक फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


रविवार को हल्की धूप निकलने पर किसानों ने राहत की सांस ली। भीगी फसलें खेतों से निकालकर धूप में सुखानी शुरू कर दीं। हैदराबाद चीनी मिल के एरिया मैनेजर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि गन्ना गिरने से शुगर की मात्रा और वजन दोनों पर असर पड़ेगा।
सूरतपुर के किसान दरोगा सिंह और शिवपुर के रामफल मौर्य ने बताया कि बारिश और तूफान ने खेतों में खड़ी फसलें चौपट कर दीं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

फोटो-15 :खेतों से भीगी फसल। संवाद (अन्नू अवस्थी के स्थान पर यह फोटो है।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें