फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता युवक का कंकाल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नउवाबाग स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से एक माह 11 दिन से लापता युवक का हत्या कर फेंका कंकाल बरामद हुआ है। परिजनों ने कपड़े, बाइक व शरीर के बचे हिस्सों से पहचान की है। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के चलते हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर गांव निवासी नयनसिंह का पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू (36) पांच जून को भैरमपुर गांव निवासी मित्र विमल उर्फ चुनका व दो अन्य के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद से लापता हो गया। उसके मामा धर्मपाल सिंह ने बताया कि थरियांव थाने में आठ जून को रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने साथियों पर भांजे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया था। थरियांव कस्बा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भांजा दिखा था। इसके बाद लापता हो गया था। उसका शव मंगलवार की शाम नउवाबाग कोल्ड स्टोर के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से पुलिस ने बरामद किया। कुछ दूरी पर जीतू की बाइक मिली। बाइक की नंबर प्लेट टूटी थी। चेचिस व इंजन नंबर से परिजनों को खबर दी। मामा ने आरोप लगाया कि भांजे की तलाश के लिए पुलिस से कई बार शिकायत की। थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत की। कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के कार्रवाई न करने पर अंतिम संस्कार से इंकार किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि युवक की गुमशुदगी थरियांव थाने में दर्ज हुई थी। जांच थरियांव पुलिस कर रही है। थरियांव प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही थी। कपड़ों व बाइक से शिनाख्त हुई है। शव क्षत विक्षत है। डीएनए नमूना लिया गया है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें