फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा में खखरेरू कस्बे के एक व्यापारी और रक्षपालपुर के डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पैसा न देने पर उनकी हत्या कर देने की धमकी देने के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके अन्य साथियों की तलाश है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निवासी डॉक्टर विद्याकांत सिंह अपना खुद का क्लीनिक चलाते हैं। वहीं, कस्बे के रोहित केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के व्यापारी हैं। 28 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे रोहित के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उन्हें जान से मारने की सुपारी मिली है। यह सुनकर रोहित ने कारण पूछा तो फोन करने वाला युवक गाली देेने लगा। दहशत में आए रोहित ने फोन काट दिया।
उसी दिन शाम पांच बजकर सात मिनट पर डॉक्टर विद्याकांत को फोन आया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर वह 20 लाख रुपये उन्हें नहीं देते तो उन्हें व उनके पुत्र को गोली मार दी जाएगी। यह सुनकर डॉक्टर सहम गए। दोनों भुक्तभोगी थाने पहुंचे और सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

खखरेरू पुलिस ने रविवार को गुरगौला, बरेहटा और खखरेरू कस्बे में छापामारी कर चार युवकों को पकड़ा है। उनके पास से मोबाइल बरामद किया है। इंस्पेक्टर खखरेरू एनके नागर ने बताया कि अभी जांच चल रही है। युवकों के साथियों को खोजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें