फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समय से केंद्र पहुंचाने पर अभ्यर्थी बोली- धन्यवाद फतेहपुर पुलिस

विज्ञापन
फोटो-05-राजकीय इंटर काॅलेज में पुलिस को धन्यवाद देती छात्रा प्रतिभा साहू। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फतेहपुर। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल ने प्रयागराज से आई पीईटी अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया। परीक्षा केंद्र पहुंचने पर अभ्यर्थी ने धन्यवाद फतेहपुर पुलिस कहा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इस कार्य के लिए हेड कांस्टेबल को पांच हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी प्रतिभा साहू पीईटी की अभ्यर्थी हैं। उनका परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज बिंदकी था। वह बस से कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर चौडगरा अंडरब्रिज के पास सुबह 9:05 बजे उतरीं। इसके बाद वह बिंदकी जाने के लिए ई-रिक्शा तलाशने लगीं, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। इससे उनकी परीक्षा छूटने की आशंका बढ़ गई।
प्रतिभा ने यातायात ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शुक्ला से मदद मांगी। हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बाइक से प्रतिभा को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया। समय पर केंद्र पहुंचने पर अभ्यर्थी ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।

फोटो-05-राजकीय इंटर काॅलेज में पुलिस को धन्यवाद देती छात्रा प्रतिभा साहू। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें