फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गलत पता और मुकदमा छिपाकर पूर्व फौजी ने बनवाया पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम पुलिस ने धोखाधड़ी कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में पूर्व फौजी अब्दुल रब के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। दरियापुर निवासी मुनौसुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

आरोप है कि दुदौली जलालपुर निवासी अब्दुल रब वर्ष 1991 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और अब सेवानिवृत्त है। वर्ष 2012 में उसने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू से पासपोर्ट बनवाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक पासपोर्ट बनवाते समय उसने वर्ष 1987 में दर्ज हत्या की कोशिश के मुकदमे की जानकारी छिपाई।
इस मुकदमे में जिला न्यायालय ने 18 अक्तूबर 1994 को अब्दुल रब को दोषसिद्ध करार दिया था। मामले से संबंधित वाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। आरोप है कि अब्दुल रब ने मूल पता दुदौली जलालपुर छिपाकर जम्मू-कश्मीर के पते से पासपोर्ट बनवाया। छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें