फोटो 36-तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर-खजुहा मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने रविवार शाम पूर्व प्रधान के भतीजे की स्कॉर्पियो रुकवाकर तोड़फोड़ कर दी। मामले में एक लाख 22 हजार रुपये बाइक सवारों पर लूटने का आरोप लगाया गया है। एक युवक की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पूर्व प्रधान रज्जन पांडेय का भतीजा हिमांशू पांडेय डेयरी संचालक है। पूर्व प्रधान ने बताया कि भतीजा बकेवर डेयरी से चौडगरा डेयरी नकदी लेकर जा रहा था। मवइया गांव के बाइक सवारों ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो रुकवाई।
बाइक सवार तीनों ने युवकों ने भतीजे से गाली गलौज की। विरोध पर पत्थर मारकर स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। गाड़ी के बाएं साइड का गेट खोलकर सीट पर रखे एक लाख 22 हजार रुपये लूटकर आरोपी भाग गए।
घटना के बाद हिमांशू ने उन्हें खबर दी। चौकी में तहरीर दी गई है। हिमांशू ने बताया कि एक लुटेरे की पहचान की है। वह तीनों नशे में थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 36-तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो