फतेहपुर। कानपुर चकेरी थाने के कोयला नगर जूही स्वर्ण जयंती विहार निवासी बीजेपी नेता अवधेश मिश्रा की पत्नी रेखा मिश्रा ने कोर्ट के माध्यम से जहानाबाद थाने में दंपती समेत पांच के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले में राधानगर थाने के गाजीपुर रोड निवासी इंद्रसेनपाल, उसकी पत्नी राधा देवी समेत व तीन अन्य आरोपी शामिल हैं। रेखा मिश्रा का आरोप है कि वर्ष 2023 में तीन ट्रक इंद्रसेन और राधा से खरीदे थे। इंद्रसेन ने ट्रकों के एवज में 40 लाख 76 हजार रुपये लिए थे।
ट्रक फाइनेंस में होने की वजह से ट्रांसफर नहीं हो सके। इसके बाद रुपये और ट्रक आरोपियों ने हड़प लिए। विरोध पर दंपती ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
जहानाबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके पूर्व इंद्रसेन की पत्नी ने रेखा और अवधेश पर लेनदेन के विवाद में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।