फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के बेटे हिरासत में पूर्व सांसद का हुआ कब्जा

विज्ञापन
x - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन इलाके में बेशकीमती जमीन को लेकर पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद के बीच चल रहा विवाद बुधवार शाम अंजाम तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद का पुराने अभिलेखों के आधार पर कब्जा हो गया। विरोध करने पर पूर्व मंत्री के दो बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की मौजूदगी में निर्माण चल रहा है।
शहर के सिविल लाइन में एक मैरिज हाल है। यहां बसपा सरकार में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल काबिज रहे हैं। उसी जगह पर बनी इमारत में रहते भी हैं।
जमीन के कुछ हिस्से पर सपा नेता पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल दावा कर रहे थे। उन्होंने बैनामे के अभिलेख होने की बात कही।
तहसील प्रशासन ने 2004 में पूर्व सांसद के हिस्से में पत्थर लगवाए थे। एक पखवारे से कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।
कुछ दिन पहले पूर्व सांसद कब्जा लेने पहुंचे थे। पूर्व मंत्री पक्ष से विरोध किए जाने पर पीछे हटना पड़ा था। मामले को लेकर प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराने का प्रयास किया था। कोई मामला तय नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद पक्ष बुधवार शाम मौके पर पहुंचे। जेसीबी से दीवार का निर्माण ढहाया। राजगीर और मजदूर लगाकर निर्माण चालू कराया गया।
पूर्व मंत्री ने बताया कि उनके बेटे संजय और धनंजय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद जबरन निर्माण कराया जा रहा है। जमीन का मामला हाईकोर्ट में है।
उधर, डा. अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी जगह पर कब्जा किया है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि पूर्व मंत्री पक्ष कोई आदेश नहीं दिखा सके थे।
तहसील प्रशासन ने पहले ही पूर्व सांसद को कब्जा दिलाया था। पुलिस शांति व्यवस्था को तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें