फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व शाखा प्रबंधक पर 1.9 लाख की निकासी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सरकंड़ी के पूर्व शाखा प्रबंधक पंकज गिरि पर एक ग्राहक ने खाते से गलत तरीके से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित अचल सिंह ने आरएम से प्रबंधक की शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने उनसे खाली निकासी स्लिप पर हस्ताक्षर कराकर एक माह पूर्व उनके खाते से 1.9 लाख रुपये निकल लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पंकज गिरि ने 1.4 लाख रुपये वापस कर दिया है, लेकिन अब 50 हजार रुपये लौटाने से इंकार कर रहा है।
आरोप है कि पूर्व में पियूष और मनोज सिंह ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें शाखा से हटा दिया गया था। इसके बावजूद बैंक प्रशासन ने उन्हें असोथर क्षेत्र में रिकवरी अधिकारी के पद पर तैनात कर दिया है जिसमें सरकंडी शाखा भी आती है। इससे आरोपी प्रबंधक जांच प्रभावित कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये निकासी का मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही। कार्यवाही होगी।
.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें