फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स की चौकसी में व्यापारी का पर्स उड़ाया

Fri, 08 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर चाक चौबंद पुलिस फोर्स के बीच एक व्यापारी नेता की जेब से 16 हजार रुपये रखा पर्स एक शातिर ने उड़ा दिया। वह पर्स फेंकने जा रहा था, तभी सादे कपड़ों में खड़े पुलिसकर्मी की नजर पड़ी और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की है।
विज्ञापन


 
स्टेशन रोड निवासी दयाशंकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारी हैं। वह जिला पंचायत अध्यक्ष के  चुनाव का हाल लेने बृहस्पतिवार दोपहर कलेक्ट्रेट गए थे।


चुनाव के चलते कलेक्ट्रेट कैंपस पुलिस बल से छावनी बना था। वह कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी किसी शातिर ने उनका पर्स उड़ा दिया। पर्स में 16 हजार रुपये थे। किसी काम के लिए पीछे के जेब में हाथ डाला तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना से कैंपस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



 
कचहरी रोड पर रुपये निकाल कर पर्स फेंकते समय क्राइम ब्रांच में तैनात रावेंद्र सिंह ने संदिग्ध देखकर आरोपी को दबोच लिया। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की तो शातिर ने रुपये निकाल कर दे दिए और खुद को छोड़ने की बात कहने लगा।


सिपाही ने सख्ती से पूछताछ की तो तब पता चला कि उसने नकदी से भरी पर्स उड़ाई है। इसी दौरान पीड़ित व्यापारी भी पहुंचा। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। शातिर ने पुलिस को अपना नाम व पता श्रवण कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी हरिहरगंज बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें