फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनाएंगे ट्विटर हैंडल, सीखेंगे संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। शिक्षकों की समस्याओं को शासन तक त्वरित ढंग से पहुंचाने और उनके निस्तारण को लेकर धाता में ब्लाक स्तरीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से यह कहा गया कि ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी ट्विटर हैंडल बनाएं और उसे संचालित करना सीखें।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ धाता इकाई की बैठक एक गेस्ट हाउस में बुधवार को हुई। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की। बैठक में मंत्री पंकज सिंह ने शिक्षकों को संगठन के नए निर्देशों से जुड़ा पत्र पढ़कर सुनाया। बताया कि 29 जून को प्रदेश स्तरीय बैठक हुई है। इसमें समस्याओं के निस्तारण व अपने आंदोलनों को मजबूत करने के लिए जिलास्तर
से लेकर ब्लाक स्तर तक पदाधिकारी अपना-अपना ट्विटर हैंडल बनाएं और इसे संचालित करना सीख लें। इसके साथ ही पांच जुलाई से 31 जुलाई व पांच नवंबर से 30 नवंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शशांक सिंह, राजेश सिंह, जलवंत सिंह, आशीष सिंह, कुल भास्कर, गुलाम गौस, अवध नरेश सिंह, शेष नारायण दुबे, सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें