फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पैरा मेडिकल कालेज के लिए सीएम से मांगी जमीन

Tue, 13 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह से मुलाकात कर जिले में पैरा मेडिकल कालेज के जमीन मांगी। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए उनसे सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लोहिया समग्र गांव योजना में दो दर्जन नए गांवों को शामिल किए जाने की गुजारिश की। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सूबे के मुखिया अखिलेश सिंह से मुलाकात करके विकास के मामले मेें सपा सरकार से सहयोग मांगा।

जिले की सांसद ने बिंदकी तहसील के बावन इमली शहीद स्मारक स्थल के साथ सदर तहसील के भृगधाम भिटौरा को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की।

कहा कि बावन इमली का वजूद आजादी से जुड़ा है जबकि भिटौरा का आध्यात्मिक महत्व है। ऐसे में इन दोनों स्थलों को पर्यटन के लिए रमणीक बनाया जाना नितांत जरूरी है।

दुर्गम राहों से निकलने का एक मात्र जरिया बने पुलों की दरकार सामने रखने के साथ सांसद ने विद्युतीकरण व सड़क की दरकार उजागर की।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए पैरामेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने की बात रखी।

कहा कि पैरामेडिकल कालेज की स्थापना होने से इस पिछड़े जिले का स्वास्थ्य लाभ का दायरा बढ़ेगा। शहर की ज्वलंत सीवर लाइन समस्या को प्रमुखता से उजागर करने के साथ इसके समाधान के लिए सूबाई सरकार से आगे आने की गुजारिश की।
विज्ञापन


जिले की सांसद ने बताया कि उपरोक्त समस्याओं के अलावा प्रदेश सरकार की खास लोहिया समग्र गांव योजना के तहत दो दर्जन नए गांवों को शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें