फोटो-12-शहर के चौक बाजार में करवा चौथ को लेकर लहंगा देखती महिला व अन्य। संवाद
फतेहपुर। करवाचौथ को लेकर बाजारों में महिलाओं की पसंद के नए रंग और डिजाइन नजर आने लगे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में साड़ी, लहंगे, रंग-बिरंगी चूड़ियों, बिंदी, मेहंदी और आभूषणों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है।
महिलाएं त्योहार के लिए अपनी पसंद के कपड़े और शृंगार का सामान खरीदने पहुंच रही हैं। दुकानों पर उपलब्ध नई वैरायटी और आकर्षक डिजाइन ग्राहकों को लुभा रहे हैं। बाजारों में बढ़ती रौनक से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। इस अवसर पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण कपड़ों से लेकर चूड़ियों, आभूषणों और सौंदर्य प्रसाधनों तक की खरीदारी की जा रही है।
महिलाओं को आकर्षक डिजाइन वाली चूड़ियां और नए-नए वैरायटी के कपड़े पसंद आ रहे हैं। वहीं मेहंदी लगवाने को लेकर भी उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपने पहनावे के साथ मेल खाते शृंगार के सामान को प्राथमिकता दे रही हैं।
दुकानदारों ने भी महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों को सजाया है और विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराए हैं। कपड़ों, कॉस्मेटिक और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
व्यापारियों का मानना है कि करवाचौथ नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी। त्योहार से पहले बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। करवाचौथ के लिए नए डिजाइन और शृंगार के सामान की मांग ने बाजारों में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है।
फोटो-12-शहर के चौक बाजार में करवा चौथ को लेकर लहंगा देखती महिला व अन्य। संवाद