फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्राम योजना के लिए अधिकारी प्रस्ताव तैयार करें

Tue, 23 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली विकास खंड के परसेढ़ा गांव को सांसद आदर्श योजना में शामिल करने के बाद जिला प्रशासन ने अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सांसद आदर्श ग्राम योजना की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बारी बारी से बिंदुवार चयनित गांव में होने वाले विकास कार्यों पर जानकारी दी।

डीएम ने बताया कि परसेढ़ा गांव में दस दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। उन्होंने डीपीआरओ नंदिनी जैन को इसकी जिम्मेदारी दी और कहा कि प्रतिदिन अलग अलग अधिकारियों को बुलाकर कार्यक्रम में शामिल करें।
विज्ञापन


इसी प्रकार गांव में स्मार्ट स्कूल बनाने की योजना है। बताया कि परसेढ़ा गांव में स्वास्थ्य शिविरों, स्वच्छता अभियानों का आयोजन, पशु स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता, स्वयं सहायता समूहों का गठन, मनरेगा के अंतर्गत रोजगार दिवस, सार्वजनिक वितरण में सुधार के कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में पुन: सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक होगी जिसमें सभी सबंधित कार्य योजना तैयार करके दें।

बैठक में सीडीओ भवानी सिंह, डीडीओ मिथलेश सचान, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डा.आरके गौतम समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें