फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में लाइट जलाकर रेंगे वाहन

Tue, 08 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे से सोमवार को दोपहर तक दृश्यता (विजिबिलिटी) जीरो रही। कोहरे की धुंध पूरे दिन शहर में छायी रही और लोग घरों में दुबके रहे। बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे के साथ अचानक बढ़ी ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल के समय पर सड़क पर बैठकर बस का इंतजार करते रहे। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन के बाद सड़क पर लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। हाइवे व लिंक मार्गों पर यदाकदा ही वाहन चलते नजर आए।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम में अचानक धुंध छा जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। रात स जहां ठंड का अहसास बढ़ गया वहीं सुबह सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। लोग कोहरे की धुंध छटने का इंतजार करते रहे।

कोहरे से पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेनें और सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली-हावड़ा रूट पर फतेहपुर स्टेशन पर रुकने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन


इससे यात्रा करने वाले मुसाफिर प्लेटफार्म व स्टेशन के आसपास टहलते रहे। रविवार की रात से ही कोहरा छाए रहने से हाइवे और लिंक मार्गों पर रातभर वाहन रेंगते रहे। वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर ड्राइविंग की।

कोहरा इतना घना था कि पास की वस्तुएं भी नहीं दिखाई दे रही थीं। सुबह घने कोहरे की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। रोडवेज की सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

बसों का इंतजार करने वाले यात्री रोडवेज बस स्टाप में ठिठुरते रहे। स्कूली बच्चों को सुबह ठंड और कोहरे में ही स्कूल जाना पड़ा। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन थोड़ी ही देर में बादलों की तरह कोहरा छा गया। शहर के चौक, आईटीआई, कलक्टरगंज, बाकरगंज और बस स्टाप में दोपहर के बाद लोगों की चहल पहल दिखाई दी।

न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट
दिन                   तापमान
शुक्रवार               15.2
शनिवार               14.3
रविवार                13.8
सोमवार               10.1

ठंड व कोहरे से ट्रेनें भी रहीं लेट
फतेहपुर। सुबह आने वाले ट्रेन प्रयागराज, रीवां एक्सप्रेस और संगम दो से तीन घंटे लेट रहीं। इसी प्रकार दोपहर में आने वाले ट्रेन जोधपुर हावड़ा, कालका, और मुरी तीन से चार घंटे लेट रहीं।

जल्द जलेंगे अलाव
चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने बताया कि अचानक मौसम में तब्दीली हुई। मुसाफिरों व राहगीरों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें