फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साल में दो बार महंगा हुआ आटा, 35 रुपये किलो तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महंगाई की मार से अब रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला आटा भी अछूता नहीं है। जिले के फुटकर बाजार में इस साल अब तक आटे के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में करीब 30 रुपये किलो बिकने वाला आटा मार्च में बढ़कर 33 रुपये किलो हो गया। हाल के दिनों में कीमत में फिर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई और आटा 35 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार गेहूं के भाव में बढ़ोतरी के साथ पिसाई, परिवहन और अन्य खर्च बढ़ने से आटे की कीमत बढ़ी है। खुले आटे के भाव में स्थानीय दुकानों पर कुछ अंतर भी है। वहीं पैक्ड आटे की कीमत ब्रांड और गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग बनी हुई है।
पांच रुपये किलो बढ़ने से महीने का खर्च बढ़ा
यदि कोई परिवार महीने में 20 किलो आटा खरीदता है तो साल की शुरुआत के मुकाबले अब उसे करीब 100 रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। ज्यादा खपत वाले परिवारों पर इसका असर और अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन

कारोबारी राहुल मौर्या ने बताया कि गेहूं की कीमत और परिवहन खर्च बढ़ने पर आटे के दाम में भी असर पड़ता है। हाल में गेहूं के भाव में तेजी आने के बाद फुटकर आटा करीब 35 रुपये किलो तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें