फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच साल की आर्या को दिल्ली में मिला हिंदी गौरव सम्मान

विज्ञापन
फोटो-08-आर्या को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खागा। तहसील क्षेत्र के किशनपुर कस्बे की पांच वर्षीय आर्या अग्रवाल को हिंदी के प्रति लगाव और धार्मिक रचनाओं के धाराप्रवाह वाचन के लिए दिल्ली में हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। विश्व हिंदी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इतनी कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

किशनपुर निवासी मयंक अग्रवाल की बेटी आर्या को बचपन से ही धार्मिक रचनाओं और हिंदी साहित्य में रुचि है। महज पांच वर्ष की उम्र में वह शिवतांडव, हनुमान चालीसा और राधा-कृष्ण से जुड़ी चौपाइयों का बिना रुके वाचन करती हैं। उनकी इसी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए राजधानी दिल्ली में उन्हें हिंदी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
वर्ष 2026 में आर्या ने अपनी प्रतिभा के दम पर दिल्ली और लखनऊ में भी पहचान बनाई है। कम उम्र में धार्मिक रचनाओं को याद कर धाराप्रवाह सुनाने की उनकी क्षमता लोगों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह है। क्षेत्र के लोगों ने भी आर्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनका कहना है कि उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से आर्या भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

फोटो-08-आर्या को सम्मानित करते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें