फोटो-16- छिवली के पास कानपुर फतेहपुर हाइवे पर खड़ा क्षतिग्रसत ट्रक। संवाद
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर छिवली गांव के पास मंगलवार रात करीब 12:30 बजे सड़क पर फैले मोबिल ऑयल के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
मध्य प्रदेश के रीवां जिले के सिरमौर निवासी ट्रक चालक राजकुमार यादव और कौशाम्बी जिले के पाशा निवासी चालक जावेद के अनुसार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से मोबिल ऑयल लीक होकर सड़क पर फैल गया था। फिसलन के कारण वाहनों के ब्रेक और हैंडल ने काम करना बंद कर दिया।
सबसे आगे चल रहा पिकअप अनियंत्रित होकर रुक गया, तभी पीछे से आ रहा ट्राला उससे टकरा गया। इसके बाद एक पिकअप ट्राला से और पीछे चल रहे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि चालकों के अनुसार सड़क पर फैले मोबिल ऑयल के कारण हादसा हुआ।
फोटो-16- छिवली के पास कानपुर फतेहपुर हाइवे पर खड़ा क्षतिग्रसत ट्रक। संवाद