फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 50 नंबर ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुलकर शीशे के सामने आ गए। इससे चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया और बेकाबू कार ई-रिक्शा व एक चरवाहे को भी टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन

लोधीगंज निवासी फूल सिंह लोधी नर्सिंग होम संचालक और बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। उनका पुत्र योगेंद्र लोधी (35) बाइक से जयरामनगर की ओर से शहर आ रहा था। 50 नंबर ओवरब्रिज के पास कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार के एयरबैग खुलने से चालक को रास्ता नहीं दिखा। इससे कार चालक ने ई-रिक्शा को भी टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक शमशाद निवासी शादीपुर गैस गोदाम और सवार निर्मला देवी घायल हो गईं। नई तहसील के गड़रियन पुरवा निवासी चरवाहा शिवलाल भी कार की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन

सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टर ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें