फतेहपुर। खनिज वाहनों पर ओवरलोडिंग में अंकुश लगाने के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। शिफ्टवार अलग-अलग दिन टीमें जिले में प्रवर्तन का काम करेंगी। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद जिले में प्रवर्तन कार्य सुस्त पड़ा है।
धीमी गति से चले रहे प्रवर्तन कार्य की वजह से राजस्व वसूली में कमी आई है। प्रयागराज आरटीओ संजीव कुमार गुप्ता ने जिले में प्रवर्तन कार्य के लिए पांच टीम गठित की है।
इनमें एआरटीओ प्रयागराज आनंद प्रताप राव, राजीव कुमार, पीटीओ रामसागर, रणवीर सिंह चौहान और कौशांबी पीटीओ संतोष कुमार तिवारी शामिल हैं। टीमें विशेष चेकिंग अभियान में अलग-अलग दिन आएगी। टीमों का विशेष अभियान आठ दिसंबर से 12 दिसंबर तक फिलहाल चलेगा।
पांच ओवरलोड वाहन सीज कर 2.17 लाख जुर्माना
खनिज विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर शनिवार को चेकिंग की। असोथर, ललौली, बिंदकी में कुल पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। वाहनों को सीज कर 2.17 लाख का जुर्माना लगाया है। खनिज अधिकारी देशराज पटेल ने बताया कि टीम लगातार अवैध खनन व परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कर रही है।